आया नया सवेरा
आया नया सवेरा
(दोहा)
नया सवेरा आ गया , सबको करुं प्रणाम।
आओ मिलजुल कर करें , पूरा हो सब काम।।
फूल खिले हैं बाग में , भौरें भी मँडराय ।
नया सबेरा छा गया , पंछी गाना गाय।।
निकला सूरज भोर में , सारा जग चमकाय।
नदियाँ कल कल बह रही , झरनें भी लहराय।।
धरती माता हँस रही , पत्ते शोर मचाय।
तितली रानी उड़ रही , बागों पर इठलाय।।
कोयल कूके पेड़ में , मीठी गीत सुनाय।
ताजा ताजा फल लगे , सारे मिलकर खाय।।
प्रिया देवांगन "प्रियू"
राजिम छत्तीसगढ़
Priya Dwangan Priyu

Comments
Post a Comment