Posts

Showing posts from September, 2019

गाँव गँवई

Image
गाँव गँवई (लावणी छंद) गाँव गली हा सुघ्घर लागे , सबझन मिलजुल रहिथे जी । सुख दुख मा सब हाथ बँटाथे, बबा कहानी कहिथे जी ।। होत बिहनिया कुकरा बासे, सबझन हा उठ जाथे जी । धरे नाँगर ल मोहन भैया,  खेत डहर मा जाथे जी ।। कोठा मा नरियाये गइया ,  राउत भैया आथे जी । पैरा भूसा दाई देथे , बछरू ह मेछराथे जी ।। घर अँगना ला लीपे दाई,  भौजी चँउक पुराथे जी । खेले कूदे लइका मन हा, भैया गाना गाथे जी ।। हँसी ठिठोली दिनभर करथे , देवर अउ भौजाई जी । हाँसत रहिथे कका बबा मन, खावत मुर्रा लाई जी ।। सखी सहेली खेलत रहिथे, एक दुसर घर जाथे जी । नाता रिश्ता जुड़े सबो के, बइठे बर सब आथे जी ।। संझा होथे कका बबा मन , चँउरा मा सकलाथे जी । हालचाल सब पूछत रहिथे, दुख पीरा ल बताथे जी ।। सुघ्घर लागे मोर गाँव हा , घूमे बर तैं आबे जी ।  अइसन मया पिरीत ल संगी, कहाँ शहर मा पाबे जी ।। रचनाकार महेन्द्र देवांगन माटी पंडरिया  (कबीरधाम) छत्तीसगढ़ 8602407353 Mahendra Dewangan Mati 30/09/2019 ( छत्तीसगढ़ी भाषा में) 

बाल गणेश

Image
बाल गणेश मूसक ऊपर चढ़ कर आये , बाल गणेश हमारे द्वार । हाथ जोड़ कर भक्त खड़े हैं,  विनय करें सब बारंबार ।। फूल पान सब अर्पण करते , दीप जलाये घर पर आज। हम क्या जानें पूजा भगवन , आप बचाओ हमरे लाज।। लड्डू मोदक बहुत सुहाये, सभी लगाये तुमको भोग । पूजे जो भी सच्चे दिल से , मिट जाये जी सारे रोग।। बच्चे बूढे खुश हो जाये, मोदक खाये बाल गणेश । आशीर्वाद सभी को देते , काटे पल भर में सब क्लेश।। करें आरती दीप जलायें,  माँगें सब तुमसे वरदान । ज्ञान बुद्धि दो हमको दाता, मिट जाये सारे अज्ञान।। रचना प्रिया देवांगन "प्रियू" पंडरिया छत्तीसगढ़ Priya Dewangan

छोटे छोटे हाथ जोड़कर

Image
छोटे छोटे हाथ जोड़कर ( ताटंक छंद) छोटे छोटे हाथ जोड़कर,  प्रभु को शीश झुकाता हूँ । पूजा पाठ न जानू भगवन , लड्डू भोग चढ़ाता हूँ ।। ज्ञान बुद्धि के दाता हो तुम,  संकट सब हर लेते हो । ध्यान मग्न हो जो भी माँगे , उसको तुम वर देते हो ।। सूपा जैसे कान तुम्हारे  , लड्डू मोदक खाते हो । भक्तों पर जब संकट आये, मूषक चढ़कर आते हो ।। पहिली पूजा करते हैं सब , बच्चों के तुम प्यारे हो । नहीं कभी भी गुस्सा करते,  सब भगवन से न्यारे हो ।। छोटे छोटे बालक हैं हम , शरण आपके आते हैं । दूर करो सब संकट प्रभु जी,  भजन आपके गाते हैं ।। रचनाकार महेन्द्र देवांगन माटी पंडरिया छत्तीसगढ़ 8602407353 Mahendra Dewangan Mati