औघड़ दानी


औघड़ दानी

भोले बाबा औघड़ दानी, जटा विराजे गंगा रानी ।
नाग गले में डाले घूमे , मस्ती से वह दिनभर झूमे।।

कानों में हैं बिच्छी बाला, हाथ गले में पहने माला ।
भूत प्रेत सँग नाचे गाये, नेत्र बंद कर धुनी रमाये।।

द्वार तुम्हारे जो भी आते, खाली हाथ न वापस जाते।
माँगो जो भी वर वह देते, नहीं किसी से कुछ भी लेते।।

आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

महेन्द्र देवांगन माटी
राजिम छत्तीसगढ़

Comments

Popular posts from this blog

तेरी अदाएँ

अगहन बिरसपति

वेलेंटटाइन डे के चक्कर